सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल एवं गादीरास थाना क्षेत्र में सक्रिय दो लाख की इनामी महिला नक्सली ने शनिवार को पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
सुकमा जिले चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की ”‘पुनर्वास नीति” के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर दो इनामी महिला नक्सली नक्सल संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आई। प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय महिला नक्सली सोड़ी बुधरी, दो लाख इनामी, नक्सल संगठन में केरलापाल एरिया मेडिकल टीम प्रभारी निवासी थाना केरलापाल क्षेत्र की है। शनिवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में सीआरपीएफ द्वितीय कमान अनामी शरण, सुकमा एएसपी मनीष रात्रे के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली सोड़ी बुधरी नक्सली संगठन में जुड़कर गादीरास एवं केरलापाल थाना क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों शामिल थी। आत्मसमर्पित महिला नक्सली को समर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में 02 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा एवं थाना केरलापाल का विशेष प्रयास रहा। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान किया जायेगा।


