spot_img

Bilaspur : ऑनलाइन सट्टा पर बिलासपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपित गिरफ्तार

बेंगलुरु से ऑनलाइन सट्टा सेंटर संचालक रजत जैन सहित चार आरोपित गिरफ्तार, 10 लाख रुपये नकद , 30 मोबाइल फोन, 10 लैपटाप एवं 10 एटीएम जब्त

275 से अधिक एकाउंट होल्ड कराकर 12 करोड़ 30 लाख रुपये सीज किये

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ऑनलाइन सट्टे के करोड़ों का कारोबार फलफूल रहा है, जिसपर लगाम लगाने पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन सट्टा महादेव, अन्ना रेड्डी के नेटवर्क के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को फंसाकर सट्टा खेलाते थे और करोड़ों रुपये की कमाई इस सट्टा कारोबार में होती थी।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने शनिवार को पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए बताया कि और भी बड़े ऑनलाइन सट्टा फॉर्म है जिन पर कार्रवाई होनी है। फिलहाल बिलासपुर पुलिस ने बिलासपुर शहर के चार आरोपित बॉबी जाधव, कार्तिक जायसवाल, क्षितिज जैन और बेंगलुरु से रजत जैन को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 10 लाख नकद व 30 मोबाइल फोन, 10 लैपटाप एवं 10 एटीएम भी जब्त किया गया है। 275 से अधिक एकाउंट होल्ड कराकर 12 करोड़ 30 लाख रुपये सीज किए गए हैं।

इस पूरे नेटवर्क में बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनसे मिलकर लोगों को ट्रेडिंग का बहाना कर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलते थे। बड़े निजी बैंक के पांच कर्मचारियों को चुनाव के लिए किया गया है और अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इन फर्जी खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टा में करते थे। ऐसे 24 एकाउंट की पहचान की गई। इन फर्जी एकाउंट में यूपीआई चालू करने के लिए कुछ मोबाइल दुकान वालों से मिलकर फर्जी सिम एकाउंट से लिंक करते थे। महादेव एप प्लैटफार्म से संबंधित 600 व्हीआईपी मोबाइल नंबर की पहचान की गई है, जिनको निष्क्रिय कराया गया है। वही पूरा कारोबार दिल्ली बेंगलुरु और ग्वालियर से संचालित किया जाने की बात कही गई है।

Explore our articles