रतलाम : औद्योगिक थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी 67 वर्षीय राजकुमार मांझी ने अपने पत्नी 62 वर्षीय मधु मांझी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
सुरभि परिसर में रहने वाले राजकुमार मांझी रेलवे में सिनियर ट्राफिक कंट्रोलर के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने शुक्रवार की शाम को गुटखा खाने के लिए पत्नी से रुपये मांगे। पैसा न देने पर वह किचन में गए और सब्जी काटने का चाकू लाकर अपनी पत्नी की छाती में घोप दिया। परिजन उन्हें तत्काल रेलवे अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताते है कि घटना के बाद राजकुमार माझी कपड़े बदलकर घर में सो रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी पुत्र कमलेश मांझी की रिुपोर्ट पर पुलिस ने धारा 302 भादवि में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।


