spot_img

Firozabad : चाकू के दम पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद : थाना जसराना पुलिस टीम ने शनिवार को नाबालिग बच्ची से चाकू के दम पर दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है।

जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम सात वर्ष की बालिका अपने पिता के पास खेतों की तरफ जा रही थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद एक युवक ने बालिका को पकड़ लिया तथा मक्का के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बदहवाश हालत में घर पहुंची बालिका ने अपनी मां को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। जिसके बाद आरोपित के खिलाफ परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ शनिवार को क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर अभियुक्त जसवीर पुत्र बृह्मपाल सिहं यादव निवासी अमरगोजिया थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को मिलावली चौराहा से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त पूर्व मे भी इस प्रकार का जघन्य अपराध कारित कर चुका है।

Explore our articles