spot_img

Ahmedabad : जूनागढ़ में आठ घंटे से फंसे दो लोगों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

गुजरात के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात

अहमदाबाद : गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अनवरत मूसलाधार बारिश के कारण नदियां ऊफान पर है। नदियों में अचानक पानी बढ़ने से कई लोगों के पानी के बीच फंसे होने की खबर के बीच जूनागढ़ के केशोद के सुतरेज गांव से वायुसेना के जवानों की टीम ने हेलिकॉप्टर के जरिए दो लोगों का एयरलिफ्ट कर रेस्क्यू किया है। ये दोनों लोग पिछले आठ घंटे से पानी के बीच फंसे थे। दोनों की जामनगर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की गई।

जानकारी के अनुसार जूनागढ़ के केशोद के सुतरेज गांव में दो लोग पानी के बीच फंसे हुए थे। जान बचाने के लिए दोनों बिजली के खंभे पर चढ़ गए। इसकी जानकारी जिला प्रशासन के माध्यम से जामनगर वायु सेना को दी गई। इसके बाद सेना के जवानों ने हेलिकॉप्टर के जरिए दोनों व्यक्तियों को पानी से बाहर निकालने के लिए उन्हें एयरलिफ्ट किया। दोनों व्यक्ति पानी में पिछले 8 घंटे से फंसे हुए थे। पानी से बचने के लिए दोनों बिजली के खंभे पर चढ़ गए। यहां उन्होंने सेल्फी भी खींची। एक ओर बिजली के तार से जान जाने का खतरा था दूसरी ओर नीचे पानी में बह जाने से जिंदगी जाने का डर थी। इसके बाद भी दोनों आठ घंटे तक वहां टंगे रहे। इधर केशोद तहसील का सुत्रेज गांव बारिश के कारण चारों ओर से पानी से घिर कर टापू में बदल गया है। जूनागढ़ में पिछले दोनों दिनों से जारी बारिश शनिवार को भी जमकर बरसती रही। शनिवार सुबह छह बजे से दिन के 2 बजे तक विसावदर तहसील में 6 इंच और भेसाण तहसील में 5 इंच बारिश हुई। भारी बारिश के कारण माणावदर तहसील के पीपलाणा गांव में गौशाला में पानी भर गया। इसके कारण ग्रामीणों ने गायों को बाहर निकाल दिया। इस कारण गाय पानी में बहते हुए सुरक्षित निकल सकी।

Explore our articles