spot_img

Jagdalpur : बस्तर में 28 प्रतिशत कम हुई बारिश, मानसूनी बारिश के बाद तेज धूप से परेशानी बढ़ी

जगदलपुर: (Jagdalpur) बस्तर संभाग में मानसून की दस्तक के बाद लगातार तीन दिनों तक झमाझम बारिश के बाद फिर से तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। मानसून की दस्तक के बावजूद जगदलपुर में वर्षा औसत बारिश से 50 प्रतिशत से भी कम हुई है, जबकि बस्तर संभाग में औसत बारिश 196.1 मिमी हुई है। ऐसे में बस्तर संभाग में 28 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। गर्मी बढ़ने से लोग फिर से परेशान होने लगे हैं।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, दक्षिण उत्तरप्रदेश के ऊपर 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। वहीं उत्तर पश्चिम राजस्थान से नागालैंड तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है। ऐसे में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना भी बनी हुई है। बावजूद इसके बस्तर के अन्य जिलों में बारिश की भी संभावना है।

Explore our articles