spot_img

Ranchi : सीसीएल में सेवानिवृत कर्मियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन

रांची : सीसीएल मुख्यालय में मंगलवार को सेवानिवृत कर्मियों के लिए बिल ट्रैकिंग से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल द्वारा सेवानिवृत कर्मी अपने बिल से संबंधित प्रत्येक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल के द्वारा बिल प्राप्त होने पर संबंधित कर्मी को एसएमएस के द्वारा सूचित किया जाएगा। एसएमएस में संबंधित बिल का रिफरेंस नम्बर होगा जिसके माध्यम से कर्मी ऑनलाइन लॉग इन कर इसकी स्थिति जान सकेंगे। इसके अलावा बिल में किसी प्रकार की त्रुटि को भी एसएमएस अलर्ट के माध्यम से सूचित किया जायेगा। अनुमोदन एवं बिल भुगतान की जानकारी पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद सहित सीसीएल के पूर्व सीएमडी एसके वर्मा एवं गोपाल सिंह, राम बाबू प्रसाद, हर्ष नाथ मिश्र, बी साईराम, पंकज कुमार, जीडी गुलाब जेसीएससी सदस्य एवं विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सीएमडी पीएम प्रसाद ने अपने संबोधन में मेडिकल एवं प्रणाली विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मी अपने मेडिकल बिल को सहजता से ऑनलाइन ट्रैक कर पायेंगे। इस अवसर पर पूर्व सीएमडी एवं जेसीएससी सदस्यों ने भी सीसीएल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पोर्टल सेवानिवृत कर्मियों के लिए निश्चित रूप से लाभकारी होगा।

सीसीएल की पत्रिका ‘उत्कर्ष’ का भी विमोचन किया गया। इस पत्रिका में सीसीएल की विभिन्न गतिविधियां एवं रोचक आलेख, कहानी, कविता प्रकाशित किये जाते हैं। हर्ष नाथ मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में प्रणाली विभाग के अधिकारियों ने इस पोर्टल को विकसित किया।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles