कोलकाता: (Kolkata) कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अन्य इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया कि कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया एवं बांकुड़ा में भी लगातार बारिश हुई है। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश के आसार हैं। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान महज 31.1 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है। इस पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रहने वाला है।


