spot_img

Ghaziabad : कूड़ा बीन रही सात साल की बच्ची से नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया

गाजियाबाद : लोनी थाना क्षेत्र में कूड़ा बीन रही एक सात साल की बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए रविवार को दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी लोनी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि लोनी क्षेत्रान्तर्गत एक सात वर्षीय बच्ची गुमशुम हालत में मिली। बच्ची को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा और खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया गया। बच्ची की स्थिति कुछ घंटों के बाद सामान्य हुई तो बच्ची ने बताया कि उसके साथ शनिवार को दो अज्ञात लड़कों ने दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। बच्ची ने भी उन लड़कों की पहचान कर ली। पूछताछ में आरोपितों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। दोनों लड़के नाबालिग हैं, इसको ध्यान में रखते पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Explore our articles