spot_img

Agra : भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन 25 जून 1975 : राजनाथ सिंह

आगरा: (Agra) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आज के ही दिन 25 जून 1975 को कांग्रेस ने आपातकाल की घोषणा की थी। विपक्ष के सारे नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। भारतीय लोकतंत्र का वह सबसे काला दिन है। राजनाथ सिंह रविवार को आगरा के कागारौल में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता पटना में बैठक कर रहे हैं। विपक्षी कह रहे हैं आपातकाल जैसे हालात हैं। मैं कहता हूं आंख में आंख डालकर राजनीति की जाती है। आंखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं की जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त’ बन रहा है। मोदी आज वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता हो गए हैं। यह हम सबका सम्मान है। पहले दुनिया भारत की बात को गंभीरता से नहीं लेती थी। आज भारत कोई बात बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। पहली बार अमेरिका के दोनों सदनों को संबोधित करने का अवसर मोदी को मिला है।

राजनाथ ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री बॉस कह कर बुलाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनका ऑटोग्राफ लेना चाहते हैं और पापुआ न्यू गिनी के राष्ट्रपति उनके पैर छू कर आशीर्वाद लेते हैं। यह पूरे भारत और भारतवासियों का सम्मान है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और स्थानीय सांसद राजकुमार चाहर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Mumbai : मलयालम अभिनेता संतोष नायर का निधन

मुंबई : (Mumbai) मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता संतोष नायर (Santhosh Nair, a renowned actor in Malayalam cinema) का 65 वर्ष की उम्र में...

Explore our articles