spot_img

New Delhi: गृहमंत्री ने की असम के मुख्यमंत्री से बात, लिया बाढ़ के हालात का जायजा

नई दिल्ली:(New Delhi) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और भारी बारिश से पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें पहले से ही जमीन पर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं और पर्याप्त बल तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस कठिन समय में हमेशा असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

वहीं असम के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि असम में बाढ़ की स्थिति के संबंध में उनकी सक्रिय प्रतिक्रिया और चिंता के लिए वे आभार प्रगट करते हैं। असम सरकार हाई अलर्ट पर है और प्रभावित व्यक्तियों को सभी सहायता प्रदान कर रही है। हम केंद्र की ओर से हर संभव सहायता दिए जाने के लिए आभारी हैं।

उल्लेखनीय है कि असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी रही। नौ जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि जल स्तर कम होना शुरू हो गया है।

Explore our articles