spot_img

Jaipur: खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

जयपुर:(Jaipur) राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार 27 जून को खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Medical and Health Services Department) प्रतियोगी परीक्षा-2023 का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 25 जून एवं 26 जून को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक एवं 27 जून को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Explore our articles