spot_img

Kishanganj : जिले में नाइट ब्लड सर्वे सफलतापूर्वक हो रहा है संचालित, लोग करा रहे हैं जांच

किशनगंज : जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शहरी क्षेत्र के साथ सातों प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे का कार्य सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है।

सिविल सर्जन डाॅ कौशल किशोर ने गुरुवार को बताया कि सर्वे के लिये चिह्नित सेशन साइट पर रक्त नमूनों के संग्रह का कार्य लगातार किया जा रहा है। संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में रक्त पट्टिकाओं की जांच भी जारी है। कार्यक्रम के दौरान लोगों में जांच के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। हर एक साइट पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। जो फाइलेरिया रोग के प्रति आम लोगों के संवेदनशील रवैया को दर्शाता है।

गौरतलब है कि फाइलेरिया के परजीवी रात के समय ज्यादा सक्रिय होते हैं। देर रात रक्त नमूनों की जांच से शरीर में मौजूद फाइलेरिया परजीवी का पता आसानी से लगाया जा सकता है। ताकि समय रहते इसका बेहतर प्रबंधन किया जा सके।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा० मंजर आलम ने बताया कि हाल के वर्षां में रोग के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ी है। लिहाजा लोग जांच को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Explore our articles