spot_img

Mumbai : एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने काम से लिया ब्रेक

मुंबई : (Mumbai) ‘बिग बॉस-14’ विनर रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला का हाल ही में कार एक्सीडेंट हो गया था। यह जानकारी खुद अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया ने एक पोस्ट शेयर करके दी थी। इस हादसे से उबरने के बाद रुबीना ने काम से ब्रेक ले लिया है। रुबीना एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक व्लॉगर भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने हैंडल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें वह इस बारे में बात करती दिखीं कि कैसे हादसे के बाद उन्हें सदमा लगा था और उन्होंने ब्रेक क्यों लिया। फिलहाल रुबीना हिमाचल प्रदेश में अपने घर पर आराम कर रही हैं। हादसे के बाद रुबीना ने काम से छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया है।

शेयर किए गए इस वीडियो में रुबीना कह रही हैं कि, ‘हेलो मेरे प्यारे दोस्तों, जैसा कि आप लोग देख सकते हैं, मैं शिमला में हूं। मुझे शिमला की सुंदरता और शांति हमेशा से पसंद रही है। यहां सब कुछ आराम से है और यह हमारा घर है। इसलिए एक्सीडेंट के बाद एक छोटा सा ब्रेक लेने के बारे में सोचा। यही मैं आपके साथ शेयर करना चाहती थी।’

ब्रेक के बाद शिमला आई रुबीना अपनी बहन, जीजा और अपने पूरे परिवार के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। इस बार घरवाले भी उन्हें खूब लाड़-प्यार कर रहे हैं। अभिनेत्री रुबीना शिमला की मूल निवासी हैं। वह पर्वत श्रृंखलाओं के बीच में अपने खूबसूरत घर में समय बिताना पसंद करती हैं। यही वजह है कि उन्होंने हादसे के बाद अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का फैसला किया है।
एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक के एक्सीडेंट के बाद से सभी फैंस चिंतित हैं। रुबीना के फैंस उनके ठीक होने की दुआ करते रहे। काम की बात करें तो रुबीना इससे पहले भी बैक टू बैक रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। रुबीना ने भले ही अब ब्रेक ले लिया है, लेकिन उनके फैंस उनके जल्द पर्दे पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles