spot_img

Jaipur : गोडवाड़ देसुरी-पाली में लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व होगा विकसित

जयपुर: (Jaipur) राज्य सरकार प्रदेश में वन क्षेत्र विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली के गोडवाड़ देसुरी में लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित करने तथा सिरोही के संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

गहलोत ने इन कार्यों के लिए लगभग 5.15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। गोडवाड़ देसुरी में 2 करोड़ रुपये की लागत से लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित किए जाने के कार्य होंगे। साथ ही संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेडा में 3.15 करोड़ रुपये की लागत से विकास एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जाएंगे।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles