spot_img

Jalaun: पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक समेत पुलिसकर्मियों ने किया योग

जालौन:(Jalaun) 9वें अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन उरई में योग शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को योग के प्रति जागरुक करते हुए योगाभ्यास कराया गया।

इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को नियमित रुप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। योग शिविर में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपना कर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है।

स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी समेत जालौन, पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

Explore our articles