अहमदाबाद : अडाणी ग्रुप के हेल्थ केयर डिपार्टमेंट के साथ पिछले चार सालों से इन-हाउस योगा इंस्ट्रक्टर के रूप में जुड़ी हुईं स्मिता कुमारी ने सेंटर स्प्लिट होल्डिंग (समकोणासन, योग) में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने रिकॉर्ड 3 घंटे 10 मिनट और 12 सेकंड तक इस पोज़ को बनाए रखा। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से अपना रिकॉर्ड सर्टिफिकेट हासिल किया। जिसे उन्हें अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने भेंट किया।
अपने इस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से उत्साहित स्मिता ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद रोमांचक पल था। हमारे हेल्थ केयर हेड डॉक्टर पंकज कुमार दोषी ने चेयरमैन गौतम अडाणी को सूचित किया, जिन्होंने मुझे सर्टिफिकेट दिया। मुझे अडाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजेश अडाणी और मैनेजिंग डायरेक्टर (एग्रो, ऑइल & गैस) और अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) प्रणव अडाणी जैसे अन्य लीडर्स से भी मिलने का मौका मिला, जिनके साथ मैंने योग को एक करियर ऑप्शन के रूप में चुना।
सेंटर स्प्लिट को सीखना, उसमें पारंगत होना और उसे बनाए रखना, सबसे मुश्किल पोजिशंस में से एक है। योग, बैले, डांस, जिम्नास्टिक और मार्शल आर्ट जैसे विषयों में एक्सपर्टीज प्राप्त करना एक जरूरी सब-रूटीन है। रांची की रहने वाली स्मिता ने अब इस मुश्किल स्थिति को बनाए रखने का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
उन्होंने पिछले साल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए आवेदन करने का फैसला किया था। अंतिम दिन के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान, उन्हें रजिस्ट्रेशन, पेपरवर्क और फीस जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान अदाणी स्पोर्ट्सलाइन भी उनकी सहायता के लिए आगे आया। अडाणी स्पोर्ट्सलाइन टीम के साथ-साथ इन हाउस फिजियोथेरेपिस्ट और डाइटीशियन ने मुझे इवेंट के दिन तक सावधानीपूर्वक मेरी हर योजना बनाने में मदद की। स्मिता ने कहा कि उन्हें अपने सहयोगियों से भी काफी मदद मिली।
स्मिता 2019 में एक प्रोफेशनल योगा इंस्ट्रक्टर के रूप में एईएल से जुड़ीं थीं। 29 वर्षीय स्मिता स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से एप्लाइड योग और ह्यूमन साइंस में मास्टर की पढ़ाई की, जहां उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।


