spot_img

Seoni : जेब में रखा मोबाइल फटने से बाइक सवार युवक हुआ घायल, उपचार जारी

सिवनी : जिले के सिवनी विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोपालगंज निवासी एक युवक बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इस दौरान उसकी जेब में रखा मोबाइल अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। युवक बारापत्थर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालगंज निवासी अखिलेश साहू (27) बीते रोज किसी काम से हिनोतिया जा रहा था। इस दौरान जेब में रखा नया मोबाइल धमाके साथ अचानक फट गया। जिससे घायल युवक किसी तरह अपनी मौसी के घर पहुंचा और बेहोश हो गया। गंभीर हालात को देखते हुए परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए, यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां युवक का उपचार जारी है।

बताया गया कि अखिलेश में बीते 8-10 दिन पहले वीवो कंपनी का नया मोबाइल खरीदा था। मोबाइल में हुए धमाके के कारण युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया, जिसके सिर व हाथ-पैर में हल्की चोट भी आई है। घटना के बाद से अखिलेश बेहोश है, युवक के होश में आने के बाद पूरी घटना स्पष्ट हो पाएगी।

निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. लोकेश बिसेन ने शनिवार को बताया कि अखिलेश साहू मोबाइल फटने की घटना के बाद भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है। अभी घायल की स्थिति नियंत्रण में है।

Explore our articles