हजारीबाग: (Hazaribagh) बड़कागांव स्थित गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने शनिवार को हरली स्थित पंचायत भवन में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों के आंखों की जांच की गयी। इस मौके पर हजारीबाग के नेत्र चिकित्सक परिमल पीयूष ने ग्रामीणों को आवश्यक परामर्श दिए। अब इन मरीजों को अगले शिविर में मुफ्त चश्मा प्रदान किया जाएगा। आने वाले महीनों में अदाणी फॉउंडेशन की ओर से विभिन्न गावों में कुल दस मुफ्त नेत्र शिविर लगाए जाएंगे और डॉक्टर की सलाह पर मरीजों को आवश्यक दवाइयां और चश्मा नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।
इससे पहले इस शिविर के प्रचार-प्रसार को लेकर एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ ग्रामीणों को आने वाले दिनों में लगने वाले मुफ्त शिविर की जानकारी देगा। इस अवसर पर गाली, गोंदलपुरा और बलोदर के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। ग्रामीणों ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन अपने अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार ग्रामीणों को मदद पहुंचा रही है, जो स्वागतयोग्य है।इस अवसर पर खनन परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दुबे, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, सेवानिवृत डीएसपी सूर्यकुमार सिंह, वरीय प्रबंधक भीखम सिंह और सीएसआर प्रबंधक मोहित गुप्ता आदि मौजूद थे।
लगातार जारी है सामाजिक दायित्वों का निर्वहन
अदाणी फाउंडेशन की ओर से जनहित के विभिन्न कार्य लगातार किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में 70 टीबी ने नए मरीजों को फाउंडेशन ने गोद लिया है और उन्हें पोषण किट उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पहले गोद लिए गए 60 टीबी मरीजों में से अधिकतर स्वस्थ हो चुके हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी अदाणी फाउंडेशन ने बड़ी संख्या में पौधरोपण किया और इस भीषण गर्मी में आम लोगों के लिए तीन प्याऊ केंद्रों का भी संचालन किया जा रहा है।


