spot_img

Kolkata: बीरभूम जिले में हथियारों और कारतूसों का जखीरा बरामद, सौदागर गिरफ्तार

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भारी मात्रा में हथियारों और कारतूसों का जखीरा बरामद कर आरोपित अब्दुल रहीम शेख उर्फ महरुल शेख को गिरफ्तार कर लिया। वह पूर्व बर्दवान के केतुग्राम थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने सुबह बताया कि शुक्रवार देर शाम इस व्यक्ति को बीरभूम जिले के सिउरी थाना अंतर्गत सिउरी बस स्टैंड के पास दबोचा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और एक इंप्रोवाइज्ड पाइप गन बरामद हुई। पांच खाली पिस्टल मैगजीन, 7.65 एमएम की 62 गोलियां और आठ एमएम के नौ कारतूस बरामद हुए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

Explore our articles