जम्मू:(JAMMU) जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को हल्की बारिश के पूर्वानुमान के बीच ज्यादातर जगहों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन दिन में तेज गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इस बीच दिन का तापमान 38 से लेकर 40 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने 17 जून तक जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 14.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 7.8 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 11.4 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक), बटोत में 16.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक), कटरा में 21.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे) और भद्रवाह में 15.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।


