spot_img

Rajgarh: मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार,पूछताछ जारी

राजगढ़:(Rajgarh) जीरापुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मैनाखेड़ी में दबिश देकर गांजा बेचने की फिराक में खड़ी 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से प्लास्टिक के थैले में रखा 960 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 14 हजार 700 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। एएसआई मन्नूलाल के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम मैनाखेड़ी में दबिश देकर 40 वर्षीय संतोषबाई राठौर को गिरफ्तार किया, जो मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घर के सामने खड़ी थी। पुलिस ने आरोपियन के कब्जे से 14 हजार 700 रुपए कीमती 960 ग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस ने आरोपियन के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles