spot_img

Tinsukia: सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन की मौत

तिनसुकिया :(Tinsukia) ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले के डिगबोई गोलाई इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया है कि गोलाई के टर्मिनल के सामने गुरुवार को मध्य रात्रि को एक वाहन पेड़ से टकरा गया। वाहन में दो महिला एवं तीन पुरुष सवार थे। हादसे में एक महिला, वाहन चालक और एक पुरुष की मौत हो गई। इसके अलावा दो गंभीर रूप से घायलों को डिब्रूगढ़ मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान जागुन निवासी अमृत दत्त, लिडू बाजार निवासी दिशा गुपे और सुभाष गोप के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान साधना गुपे और रतन गुपे नामक महिला के रूप में हुई है। घायल एवं मृतक सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles