spot_img

Mumbai : उरण की महिला पुलिस उपनिरीक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई : ठाणे जिले में नवीमुंबई के एक पुलिस थाने की महिला पुलिस उपनिरीक्षक 35 वर्षीय श्रीमती सिंधु तुकाराम मुंडे को 14 जून 2023 को देर रात पौने ग्यारह बजे उरण पुलिस ठाणे में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत की राशि लेते हुए ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया |

ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता के विरुद्ध नवीमुंबई के उरण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था | इस मामले की जाँच पड़ताल और उसमें मदद करने की लिय्रे पुलिस उपनिरीक्षक श्रीमती सिंधु तुकाराम मुंडे ने पचास हजार रुपये की मांग की थी | इसके बारे में ठाणे के एंटी करप्सन ब्यूरो में शिकायत भी गई थी |

ठाणे के ब्यूरो में इस मामले में जानकारी मिलाने के उपरांत 14 जून की रात दस बजकर 45 मिनिट पर पुलिस उपनिरीक्षक श्रीमती सिंधु तुकाराम मुंडे शिकायतकर्ता से मांगी गई पचास हजार रुपये कि राशि उरण पुलिस स्टेशन में स्वीकार कर रही थी ,ठाणे ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार की गई |

ठाणे एंटी करप्सन ब्यूरो ने नवीमुंबई के उरण पुलिस स्टेशन में रिश्वत लेने का मामला दर्ज कराया है |

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज...

Explore our articles