spot_img

New Delhi : गृह मंत्री का दावा, इमरान के पास हत्या की साजिश का सबूत नहीं

चक्रवात बिपरजॉय के असर और बजट से आईएमएफ के नाखुश होने को भी तरजीह
नई दिल्ली: (New Delhi)
पड़ोसी देश पाकिस्तान से बुधवार को प्रकाशित ज्यादातर अखबारों ने गृह मंत्री राना सनाउल्ला के उस दावे को प्रमुखता से प्रकाशित किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पीटीआई चेयरमैन ने तफ्तीश के दौरान स्वीकार किया है कि हत्या की साजिश का कोई सबूत उनके पास नहीं है। सुनी-सुनाई बातों पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ‘उपद्रवी’ बाकायदा बगावत की तैयारी कर रहा था। पेट्रोल बम तैयार किया, टाइगर फोर्स के जरिए अपना घटिया एजेंडा लागू करने की कोशिश कर रहा था। जेआईटी के पास चेयरमैन पीटीआई का हस्ताक्षर किया लिखित बयान है, अगर इंकार करते हैं तो सबूत भी देना पड़ेगा।

इसके अलावा अखबारों ने अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ की खबरों को भी महत्व दिया है। इनमें बताया गया है कि चक्रवात की रफ्तार कम हो गई है, फिर भी खतरा बरकरार है। कराची में तेज हवाएं चल रही हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्थिति पर नजर रखने के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

कुछ समाचारपत्रों ने बजट पर आईएमएफ के असंतोष व्यक्त किए जाने की खबरों को भी तरजीह दी है। आईएमएफ का कहना है कि टैक्स वसूली लक्ष्य अपर्याप्त है, पेट्रोल पर टैक्स बढ़ाने की मांग की गई है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि आईएमएफ ने पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स 50 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये करने की मांग की है। वित्त राज्य मंत्री आयशा गौस ने कहा कि पाकिस्तान डिफॉल्ट नहीं करेगा। आईएमएफ के साथ वादों के अनुसार काम कर रहे हैं।

इस्तहकाम पार्टी के आम चुनाव में पूरी क्षमता के साथ कूदने का फैसला लेने की खबरें भी अखबारों ने दी है। अखबारों ने गवर्नर खैबरपख्तूनख्वा के खिलाफ सत्ताधारी गठबंधन में विरोध होने की खबरें देते हुए बताया है कि उनको पद से हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।अखबारों ने कानून मंत्री के एक बयान को जगह दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार भी समय पर चुनाव चाहती है। सरकार की मुद्दत अगस्त में पूरी होगी। कानूनी विशेषज्ञों ने सोच-समझ कर एक ही रोज चुनाव कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही अखबारों ने पीडीएम अध्यक्ष मौलाना फजलुर्रहमान का भी एक बयान छापा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चीन को पाकिस्तान में निवेश के लिए भरोसा चाहिए। चीन के साथ दोस्ती में जो भी रुकावट आए, उसे मलियामेट कर देना चाहिए।

अर्थ जगत की खबरों में सोना 4000 रुपये सस्ता होने की खबर है। ऐसा अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दामों में कमी की वजह से हुआ है। फ्यूल एडजेस्टमेंट के तहत बिजली एक रूपये 17 पैसे महंगी करने की खबरें भी अखबारों ने दी है।अंतरराष्ट्रीय खबरों में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के हवाले से एक खबर है, जिसमें बताया गया है कि अमेरिका आम नागरिकों को सैन्य अदालतों में मुकदमा चलाने की रिपोर्ट से आगाह है। उसने पाकिस्तान को लोकतांत्रिक मूल्यों को सम्मान करने की नसीहत दी है। इसके अलावा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के गिरफ्तार होने की खबरें देते हुए बताया कि उनके ऊपर खुफिया दस्तावेज छिपाने समेत 37 आरोप लगाए गए हैं।

सरहद इस पार से बेंगलुरु में एक बेटी द्वारा अपनी मां की हत्या कर उसकी लाश को सूटकेस में रखकर थाने में पहुंचने की खबरें हैं। यह सभी खबरें रोजनामा पाकिस्तान, रोजनामा नवाएवक्त, रोजनामा खबरें, रोजनामा दुनिया, रोजनामा एक्सप्रेस, रोजनामा जंग और रोजनामा औसाफ आदि ने अपने पहले पन्ने पर प्रकाशित की हैं।रोजनामा नवाएवक्त ने कुपवाड़ा में भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के तलाशी अभियान के दौरान दो कश्मीरी युवकों की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर दी है। इसके साथ ही अखबार ने हुर्रियत नेता शब्बीर शाह की अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से कश्मीरियों के प्रति की जा रही हिंसा का नोटिस लेने की मांग की खबर को भी जगह दी है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles