spot_img

Giridih: गिरिडीह जिला टास्क फोर्स की टीम ने चलाया छापेमारी अभियान

गिरिडीह:(Giridih) जिला टास्क फोर्स की टीम (District Task Force Team) ने बुधवार सुबह अवैध कारोबार के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। यह अभियान मुफस्सिल थाना, बेंगाबाद थाना, ताराटांड़ थाना इलाके में सुबह चार बजे से की गई। इस दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों से बालू लदे चार ट्रैक्टर, लगभग 10 टन कोयला, कोयला लदी बाइक और एक क्वार्ज़ पत्थर लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया। इस बाबत डीएमओ सतीश नायक और एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला टास्क फोर्स की टीम के द्वारा बेंगाबाद, ताराटांड और मुफस्सिल थाना के इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान चार बालू लदा ट्रैक्टर, लगभग 10 टन कोयला, कोयला लदी बाइक बाइक और एक क्वार्ज़ पत्थर लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है, सभी वाहनों को थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

Explore our articles