spot_img

New Delhi : अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अजीत डोभाल को अंतरराष्ट्रीय ट्रेजर बताया

एरिक गार्सेटी ने अजीत डोभाल की तारीफ में कहा-डोभाल अंतरराष्ट्रीय ट्रेजर

नई दिल्ली : अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की तारीफ की है। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि अजीत डोभाल एक अंतरराष्ट्रीय ट्रेजर हैं।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने एनएसए अजीत डोभाल की तारीफ की। एरिक ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड के एक गांव का लड़का डोभाल न केवल एक राष्ट्रीय खजाना, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय खजाना बन गया है।

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने आगे कहा कि जब मैं संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच की नींव को देखता हूं, तो यह बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि इतना स्पष्ट है कि भारतीय अमेरिकियों से प्यार करते हैं और अमेरिकी भारतीयों से प्यार करते हैं। एरिक द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों और अजीत डोभाल की तारीफ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग एरिक की भी तारीफ कर रहे हैं।

Explore our articles