spot_img

Kolkata : नामांकन से लौट रहे माकपा नेता की डंपर से कुचलकर मौत, साजिश का आरोप

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में घोषित हो चुके पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान राज्यभर में हिंसा की खबरें आ रही हैं। इसी बीच उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले में नामांकन दाखिल कर वापस लौट रहे माकपा उम्मीदवार की डंपर से कुचलकर मौत हो गई है। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस इसे दुर्घटना करार दे रही है जबकि माकपा का कहना है कि जानबूझकर उन्हें वाहन से कुचल कर मौत के घाट उतारा गया है। मृतका की पहचान आयशा बीवी (45) के तौर पर हुई है। वह खालिसगांव में माकपा की उम्मीदवार थीं। दोपहर के समय वह स्कूटी पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने गई थीं। यह बीडीओ दफ्तर में नामांकन दाखिल करने के बाद वह उसी स्कूटी से वापस लौट रही थीं जब रास्ते में एक डंपर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हीं के ऊपर से डंपर का पिछला चक्का भी गुजर गया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस और माकपा के कार्यकर्ता मौके पर जुट गए। नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर उन्हें डंपर से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है।

Explore our articles