spot_img

Jind : सुखबीर हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जींद : गांव अशरफगढ़ निवासी सुखबीर की गत पांच जून को बेरहमी से हत्या करने के आरोपी को मंगलवार को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव अशरफगढ़ का ही कृष्ण उर्फ झुंडिया ने अपने साथी हरिश के साथ मिल कर बिजली चेक करने वाले टैस्टर के साथ सुखबीर की छाती और गर्दन पर वार लिए। इसके बाद अंगोछे के साथ उसका गला दबाया। मौत होने के बाद भी उस पर ईंटों के साथ वार किए गए और बाद में मिट्टी में दबाकर चले गए थे। सात जून की रात को सुखबीर की लाश खेतों में बुरी हालत में पड़ी मिली थी।

गाैरतलब है कि पांच जून को गांव अशरफगढ़ निवासी सुखबीर रात को किसी का फोन आने के बाद घर से कहीं चला गया थाए जो रात को वापस घर नहीं आया। छह जून को सुखबीर के भाई संदीप ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाईए जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। सात जून की रात को शहर से वापस आते समय संदीप को गांव के पास ही खेतों में सुखबीर का शव पड़ा मिला।

पुलिस पूछताछ में आरोपी कृष्ण ने बताया कि तीन जून को उसके पास हरिश उर्फ बंदी निवासी अशरफगढ़ आया थाए जिसके साथ उसकी दोस्ती थी। हरिश ने बताया कि उसका चाचा अपनी आधी एकड़ जमीन को बेच रहा है और सुखबीर इस जमीन को बिकवा रहा है। उसने सुखबीर को समझाने की कोशिश भी की कि इस जमीन को मत बिकवा लेकिन वह नहीं माना। इस पर हरिश और कृष्ण ने सुखबीर को मारने की योजना बनाईए ताकि उनकी जमीन नहीं बिके। उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दोनों ने पांच जून को सुखबीर के साथ बातचीत की और उसे रात को बुला लिया। इसके बाद पिंडारा की तरफ जाने वाले रोड पर स्थित शराब ठेके से शराब ली और गांव के पास खाली खेत में वहां बैठ कर सुखबीर और हरिश ने शराब पी। हरिश ने सुखबीर को ज्यादा शराब पिला दी। जिस कारण सुखबीर को नशा ज्यादा हो गया। उसके बाद उसके साथ बहस शुरू कर दी और योजना के अनुसार कृष्ण ने सुखबीर को पीछे से पकड़ लिया और हरिश ने अपने हाथ में लिए बिजली टेस्टर के साथ सुखबीर के गले और छाती तथा पेट पर कई वार किए।

Explore our articles