spot_img

Mumbai : पुणे जिले में तेल भरे टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत, चार घायल

मुंबई: (Mumbai) मुंबई-पुणे हाईवे पर खंडाला घाट के कुने गांव के पास मंगलवार को दिन में तकरीबन 11 बजे तेल टैंकर में अचानक आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग झुलस गए हैं। टैंकर में लगी आग ने दो अन्य वाहनों को भी घेरे में ले लिया। तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस घटना के बाद मुंबई-पुणे हाईवे पिछले चार घंटों से बंद है और ट्रैफिक अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया है।

लोनावाला पुलिस के मुताबिक फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में लगी हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। पुलिस के अनुसार खंडाला घाट पर कुने गांव के पुल पर तेल से भरा टैंकर अचानक पलट गया और टैंकर में आग लग गई। कुने गांव के पुल के नीचे सड़क पर खड़े दो वाहनों में टैंकर में लगी आग पहुंच गई। घटनास्थल से गुजर रहा एक दुपहिया वाहन चालक की भी मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए है। अब तक इस घटना में चार लोगों की मौत हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं की जा सकी थी।

Chandigarh : पंजाब में पहली बार अप्रैल माह से होगी ड्रग्स जनगणना, सौ करोड़ रुपये आरक्षित

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब सरकार (Punjab government) राज्य में नशा तथा सामाजिक-आर्थिक जनगणना (drug and socio-economic census) करवाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो...

Explore our articles