मुंबई: (Mumbai) मुंबई की मशहूर चौपाटी जुहू में समुद्र में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई है, जबकि दो किशोरों के शव की तलाश जारी है। नौसेना की टीम और फायर ब्रिगेड के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को जुहू कोलीवाड़ा के आठ किशोर जुहू बीच क्षेत्र के अंदर चले गए और वे समुद्र के पानी के अंदर खेल रहे थे। एक ऊंची लहर चार किशोरों को समुद्र के पानी के अंदर खींच ले गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान और नौसेना टीम के जवान मौके पर पहुंचे और लापता किशोरों की खोजबीन शुरू की।
नेवी और फायर ब्रिगेड की टीम ने सोमवार को रात में अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान बंद कर दिया था। आज फिर से शुरू हुए तलाशी अभियान में दो किशोरों के शव बरामद किए गए, जिनकी पहचान धर्मेश वलजी फौजिया (16) और शुभम योगेश भोगनिया (16) के रूप में हुई है। अभी भी जय रोशन ताजबरिया (15) और मनीष योगेश ओगनिया (12) की तलाश जारी है।


