spot_img

Dhanbad: आईआईटी आइएसएम के स्विमिंग पुल में डूबने से असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत

धनबाद:(Dhanbad) धनबाद आईआईटी आइएसएम के असिस्टेंट प्रोफेसर की स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान मौत हो गई है। वह रोज की तरह ही मंगलवार को भी अपने मित्रों के साथ आईआईटी आइएसएम परिसर में स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। इसी दौरान वे पूल में डूब गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस वजह आईआईटी आइएसएम में होने वाले कई कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया।

बताया जाता है कि आईआईटी आइएसएम में माइनिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर यशवंत उजाला (40) हर दिन की तरह सुबह करीब पौने आठ बजे अपने मित्रों के संग आईआईटी आइएसएम परिसर में स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। इसी दौरान उन्होंने स्विमिंग पूल में ऊपर से छलांग लगाई, लेकिन उनके काफी समय तक बाहर नहीं पर उनके मित्रों ने स्विमिंग पूल में उतर कर उन्हें बाहर निकाला, तो वह बेहोश पाए गए। इसके बाद उन्हें आईआईटी आइएसएम के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस दौरान एसएनएमएमसीएच में आईआईटी आइएसएम के निदेश प्रोफेसर पी राजीव शेखर, उप निदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार सहित अन्य प्रोफेसर और कर्मी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार मृत असिस्टेंट प्रोफेसर यशवंत उजाला मूल रूप से ओडिसा के रहने वाले थे, फिलहाल उनका परिवार पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रह रहा है। उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

आईआईटी आइएसएम में मंगलवार को कई अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन होना था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शिरकत करने वाली थी। लेकिन इस दुखद घटना के बाद फिलहाल सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।

Mexico City : फीफा विश्व कप 2026 प्लेऑफ से पहले इराकी खिलाड़ियों को मिलना शुरू हुए वीज़ा

मेक्सिको सिटी : (Mexico City) फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ मुकाबले से पहले इराक राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के...

Explore our articles