spot_img

Golaghat: दो दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव

गोलाघाट :(Golaghat) जिले के नुमालीगढ़ के समीपवर्ती सुंदरपुर में दैग्रांग नदी में मंगलवार को एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इसकी पहचान दो दिन से लापता काठनी चाय बागान के दिलीप उरांग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

बताया गया कि दिलीप उरांग रविवार को अचानक गायब हो गया था। उसकी साइकिल दैग्रांग दिन नदी के किनारे मिली थी। परिवार के सदस्य बोगीजान पुलिस गोलाघाट व एसडीआरएफ की मदद से दिलीप का पता लगाने के लिए नदी में अभियान चला रही थी। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने दिलीप का शव नदी के पानी में देखा। 45 वर्षीय दिलीप उरांग पत्नी समेत सात संतानों का पिता था। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Explore our articles