हरदोई: (Hardoi) जेल में बंद कुख्यात अपराधी छोटा राजन गिरोह के शार्प शूटर खान मुबारक(48) की सोमवार को मौत हो गई। खान मुबारक की मौत के बाद जिला कारागार महकमे में हड़कंप मच गया। खान मुबारक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था।मार्च 2020 से जिला कारागार हरदोई में खान मुबारक बंद था। जेल में पिछले काफी दिनों से उसकी तबियत खराब चल रही थी। कई बार उसे उपचार के लिए डॉक्टरों को दिखाया गया, लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।


