spot_img

Mau : संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटा मऊ का लाल ‘शक्ति’

शक्ति सिंह ने कहा, दुनिया में भारत और भारतवंशियों का बढ़ा है सम्मान
अमेरिका में भारत और सनातनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर नवाचारों से हुए परिचित
मऊ: (Mau)
दुनिया के 50 देशों से 160 प्रतिनिधि अपने-अपने देशों की संस्कृति, परंपराओं, लोक कृतियों का आदान-प्रदान करने अमेरिका पहुंचे थे। इनमें उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की माटी के लाल शक्ति सिंह को भारत के तरफ से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। लगभग एक माह तक संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवास कर सभी सदस्यों व विभिन्न स्थानों पर सहभागिता कर वतन वापसी की।

शक्ति सिंह ने बताया कि मैं पिछले एक माह से अपने महान देश भारत और सनातनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचा था। जहां दुनिया के 50 देशों से 160 प्रतिनिधि अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पिछले एक माह में हम अमेरिका के अलग-अलग प्रांतों में विश्वविद्यालयों, अदालतों, सीनेट में (विधानसभा, लोकसभा) गए। वहां जाकर उनके तौर-तरीकों और नवाचारों से परिचित हुए। उस दौरान लेखक, प्रोफेसर, राजनीतिक, व्यवसायियों से मिलकर बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। सबसे बड़ी बात यह है कि वहां हर प्रान्त में भारी संख्या में भारतवंशी विभिन्न तरह से सेवायें प्रदानकर भारत माता को गौरवान्वित कर रहे हैं। इन सभी लोगों से बात करते हुए इस बात का एहसास होता है कि ये सभी मां भारती से अत्यधिक प्रेम करते हैं। इतना ही नहीं उपरोक्त सभी अप्रवासी भारतीय जन्मभूमि के विकास और सम्मान के लिए कुछ योगदान भी देते हैं और अधिक देना चाहते हैं। इसके लिए इनके पास योजनायें भी हैं।

शक्ति सिंह ने बताया कि इस दौरान उन्हें 50 देशों से आये 160 प्रतिनिधियों को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें हमने देश, संस्कृति और प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ते भारत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 50 देशों से आए प्रतिनिधियों व अमेरिका में विभिन्न स्थानों पर सहभागिता के बाद एक चीज और बड़ी मजबूती के साथ स्पष्ट हुई की पूरी दुनिया में भारत और भारतवंशियों का सम्मान बढ़ा है।

Explore our articles