spot_img

Uttarkashi : उत्तरकाशी में सेवारत डॉक्टरों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो डॉक्टर सहित 4 घायल

उत्तरकाशी: (Uttarkashi) देहरादून से उत्तरकाशी आ रही एक कार सोमवार को टिहरी के थाना क्षेत्र छाम क्षेत्रान्तर्गत सुनारगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं।देहरादून से उत्तरकाशी जा रही सैन्ट्रो कार यूके 07 डीएम 7531 आज प्रातः साढ़े सात बजे सुनारगांव में अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गई। इस हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो चिकित्सक हैं। कार में केवल चार लोग ही सवार थे।

घायलों में डॉ. सबिता चौधरी पत्नी डॉ नरेंद्र तोमर (31वर्ष), डॉ. प्रिया त्यागी पत्नी राकेश (35 वर्ष), अजय (04वर्ष) पुत्र नरेंद्र, सविता (60वर्ष) पत्नी प्रदीप त्यागी सभी निवासी अधोइवाला देहरादून घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से अपने वाहन और 108 के माध्यम से घायलों को सीएचसी छाम पहुंचाया।थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग सविता के पांव में फ्रैक्चर होने के कारण हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया। दोनों महिला डॉक्टर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में सेवारत हैं और ड्यूटी के लिए देहरादून से उत्तरकाशी जा रही थीं। संभवतः झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

Explore our articles