spot_img

Tinsukia: तिनसुकिया में भतीजे ने चाचा और उनके पुत्र का सिर कलम किया

तिनसुकिया :(Tinsukia) तिनसुकिया जिला के दुमदुमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने रात को अपने चाचा और उनके पुत्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह वारदात लोंगसवाल की 12 नंबर आठाई बस्ती में हुई है। घर के अंदर दोनों का सिर कलम कर दिया गया।

पुलिस ने मुख्य आरोपित गध मुड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गध ने पेटू और कई अन्य लोगों की मदद से सुरेन मुड़ा और बबलू मुड़ा की हत्या की। आरोपित युवक की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की है। हालांकि, अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि वारदात के पीछे की वजह भूमि विवाद है।

Mumbai : ‘वाराणसी’ पर गहराया संकट, मेकर्स की बढ़ी चिंता

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' (Director S.S. Rajamouli's highly anticipated film, 'Varanasi') को हैदराबाद में शूटिंग के दौरान मुश्किलों...

Explore our articles