spot_img

Goalpara: असम में भाजपा नेत्री जोनाली नाथ की हत्याकर शव राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेंका

ग्वालपाड़ा :(Goalpara) ग्वालपाड़ा जिला में भाजपा महिला नेता जोनाली नाथ की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने मौत के घाट उतारने के बाद शव को कृष्णाई के शालपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर फेंक दिया।

ग्वालपाड़ा जिला भाजपा सचिव जोनाली नाथ मटिया में रहती थीं। कुछ लोगों ने उन्हें आखिरी बार रविवार दोपहर अपने आवास से निकलने और कुछ लोगों ने मटिया के पास एक बाजार में देखा था।

पुलिस ने शव को आज सुबह ग्वालपारा अस्पताल भेजा है। जोनाली की हत्या की जानकारी मिलते ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता ग्वालपाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं।

Mumbai : ‘वाराणसी’ पर गहराया संकट, मेकर्स की बढ़ी चिंता

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' (Director S.S. Rajamouli's highly anticipated film, 'Varanasi') को हैदराबाद में शूटिंग के दौरान मुश्किलों...

Explore our articles