spot_img

MP: मुख्यमंत्री चौहान आज मिशन लाइफ पर केन्द्रित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का करेंगे शुभारंभ

भोपाल:(MP) वैश्विक स्तर पर पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जन-जागृति लाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान “मिशन लाइफ” पर केन्द्रित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सोमवार को रवीन्द्र भवन में शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के संयुक्त राष्ट्र में “Mission LiFE- Lifestyle For Environment” (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के प्रस्ताव पर इसे प्रारंभ किया गया था। इसे भारत के नेतृत्व वाले वैश्विक जन-आंदोलन के रूप में देखा जा रहा है।

वेस्ट-टू-वेल्थ हेकाथॉन में विभिन्न राज्यों से मिले उत्तम सुझाव

गाय के गोबर और गोमूत्र आदि अपशिष्ट से आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ‘आत्मनिर्भर गौशाला’ विषय पर ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ हेकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और गुजरात के प्रतिभागियों द्वारा 54 सुझाव प्रस्तुत किये गये हैं। दो सर्वश्रेष्ठ सुझावों पर कार्यक्रम में पुरस्कार दिया जायेगा।

लाइफ वॉलेंटियर्स के रूप में तैयार होगी युवा फौज

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा युवा महापंचायत में लिये गये संकल्प के अनुसार प्रदेश में प्रथम चरण में पर्यावरण विभाग द्वारा 2100 युवाओं को लाइफ वॉलेंटियर के रूप में प्रशिक्षित कर प्रमाणपत्र दिये जायेंगे। युवाओं में लाइफ वॉलेटियर के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रथम चरण में ही 4 हजार से अधिक युवाओं ने प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया है। वैश्विक पर्यावरण की भावी सुरक्षा में यह प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे।

प्रदेश के 7 स्मार्ट शहरों की कार्य-योजना का विमोचन

केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन में क्लाइमेंट स्मार्ट सिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क शुरू किया गया है। इसमें पर्यावरण विभाग द्वारा एप्को और डब्लूआरआई के तकनीकी सहयोग से मध्य प्रदेश के 7 स्मार्ट शहर- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और सागर के महत्वपूर्ण क्लाइमेंट एक्शन प्लान तैयार किये गये हैं, जो देश में इन शहरों को बेहतर रैंक प्राप्त करने में मददगार होंगे। मुख्यमंत्री चौहान इस कार्ययोजना और एप्को द्वारा जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी करेंगे।

Mumbai : छह साल के बच्चों को मिलेगा पहली कक्षा में प्रवेश

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने नई शिक्षा नीति के तहत आगामी शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से पहली कक्षा में एडमिशन के नियमों...

Explore our articles