खैबर पख्तूनख्वा : पाकिस्तान के अशांत सीमावर्ती राज्य खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए और दो पाकिस्तानी जवान भी मारे गए।
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की रिपोर्ट के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में आतंकवादियों के साथ हुई गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी सेना के दो जवान मारे गए। इसके अलावा जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी भी ढेर हुए हैं। आईएसपीआर ने कहा कि इस गोलीबारी के दौरान गुलाम मुर्तजा और सिपाही मुहम्मद अनवर ने आतंकवादियों को डटकर सामना किया, लेकिन गोली लगने से दोनों मारे गए।
रिपोर्ट के अनुसार एक दिन पहले आईएसपीआर ने कहा था कि खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दोसाली इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच ये मुठभेड़ हुई थी। आईएसपीआर ने कहा कि आतंकवादियों की गोलीबारी का सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गए।


