spot_img

Prayagraj : प्रयागराज के पीपलगांव में दरोगा की पत्नी की हत्या

प्रयागराज : धूमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीपलगांव में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दरोगा निहाल सिंह यादव की पत्नी की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। निहाल सिंह की वर्तमान में टुंडला में एएसआई पद पर तैनाती है। उनके दो बेटे बाहर रहते हैं और बेटी सतना में रहती है। यहां पीपलगांव पुलिस चौकी के पास वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। रविवार को उनकी पत्नी अकेले थीं, उसी दौरान उनकी हत्या हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह से दरोगा की पत्नी पुष्पा देवी (55) घर में अकेली थीं। परिवार के लोग अक्सर आते-जाते रहते हैं। उनकी बेटी के रविवार को फोन करने पर फोन नहीं उठ रहा था। इससे परेशान होकर बेटी ने पड़ोसी को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी जब घर के भीतर गया तो तीसरे तल पर पुष्पा देवी मृत पड़ी मिलीं। उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। नाक से खून निकल रहा था। पुलिस को आशंका है कि व्यक्तिगत रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। घर में लूटपाट के निशान नहीं मिले। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles