spot_img

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी से मिले उत्तराखंड के पूर्व सीएम रावत

गोरखपुर : सांगठनिक कार्य के सिलसिले में गोरखपुर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उनसे दोनों राज्यों के अंतरसंबंधों व वर्तमान में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान पर चर्चा की।

रविवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 09 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाअभियान में श्री रावत को बांसगांव समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली हुई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे महाभियान के कार्यक्रमों पर बातचीत की।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles