spot_img

Meerut : अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर अकबर बंजारा की डेढ़ करोड़ की जमीन जब्त

मेरठ : अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर अकबर बंजारा की लगभग डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की जमीन बुधवार को पुलिस ने जब्त कर लिया। यह संपत्ति अकबर बंजारा ने अवैध रूप से अर्जित की थी।

मेरठ की फलावदा पुलिस और एसओजी ने 13 अप्रैल 2022 को अकबर बंजारा, उसके भाई सलमान बंजारा को गिरफ्तार किया था। दोनों भाईयों पर असम में दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। असम पुलिस ने मेरठ आकर 14 अप्रैल को यहां की पुलिस को दो लाख रुपये का इनाम सौंपा और दोनों तस्कर भाइयों को अपने साथ असम ले गई। 19 अप्रैल को असम में उग्रवादी हमले में अकबर और सलमान मारे गए। अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर अकबर बंजारा की लगभग 45 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को पुलिस अभी तक जब्त कर चुकी है। गो तस्करी करके बंजारा परिवार ने यह संपत्ति अर्जित की थी। बुधवार को पुलिस और तहसील की टीम ने सरधना तहसील के दौराला ब्लॉक स्थित महलका गांव में साढ़े 18 बीघा जमीन को कुर्क कर लिया। इसकी बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। इस जमीन को भी अकबर बंजारा ने अवैध रूप से अर्जित किया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Explore our articles