spot_img

Jaipur : निर्जला एकादशी पर परकोटा गणेश मंदिर में जलविहार झांकी सजा करवाया नौका विहार

जयपुर : निर्जला एकादशी के अवसर पर राजधानी जयपुर में बुधवार को दान-पुण्य और मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई गई। इसी कड़ी में चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में गणेश जी महाराज की फूल बंगला और जलविहार की झांकी सजाई गई। गणेश जी महाराज को फव्वारे से स्नान कराया गया। भगवान को शीतलता प्रदान करने वाले आम तरबूज फालसे कुल्फी ठंडे व्यंजनों भोग लगाया।

परकोटा गणेश मंदिर के युवाचार्य अमित शर्मा के सानिध्य में बुधवार प्रातः गणेश जी महाराज का विभिन्न फलों के रसों से अभिषेक हुआ। भगवान को नवीन पोशाक धारण कराकर आमरस और कई फलों के रसों से भगवान को भोग लगाया। मंदिर प्रांगण में गंगा दशमी के उपलक्ष्य में नव पारायण पाठ का आयोजन विद्वान पंडितों के द्वारा किया गया। इस मौके पर भगवान गणेश को नौका विहार करवाया गया। नौका विहार की झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद के रूप में आमरस पिलाया गया।

Explore our articles