spot_img

Rewari : रेवाड़ी के पटवार घर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा

रेवाड़ी:(Rewari) रेवाड़ी के पटवार घर में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने छापा मारा। उड़नदस्ता ने हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इसके अलावा काम कराने के लिए आए लोगों से पटवारियों के बारे में फीडबैक भी लिया। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी गई है। हालांकि, छापे के दौरान ज्यादातर कर्मचारी पटवार घर में ही मिले।पटवारियों से संबंधित शिकायतें लगातार सरकार तक पहुंच रही थीं। इनमें ज्यादातर शिकायतें पटवारियों के पटवार घर में उपस्थित नहीं होने से संबंधित थीं। सीएम फ्लाइंग को भी इसकी जानकारी मिली थी। बुधवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने अचानक रेवाड़ी के पटवार घर में छापा मारा।

सीएम फ्लाइंग के पटवार घर में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने पटवार घर का रिकॉर्ड चेक किया। इसके अलावा हाजिरी रजिस्टर में कर्मचारियों का ब्यौरा देखा। छापेमारी के दौरान पटवारी और अन्य कर्मचारी ऑफिस में ही ड्यूटी पर पाए गए। छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम के अधिकारियों ने पटवार घर में आए हुए लोगों से पटवारियों से संबंधित फीडबैक लिया। इसमें पूछा गया कि उनका काम देरी से तो नहीं हो रहा या फिर लंबे समय से हुआ ही नहीं। किसी ने उनसे पैसों जैसी डिमांड तो नहीं की। इसके अलावा पटवारी व अन्य कर्मचारियों के ऑफिस में समय पर पहुंचने संबंधित जानकारी जुटाई। आम लोगों द्वारा दिए गए फीडबैक को सीएम फ्लाइंग की तरफ से मुख्यालय को भेजा जाएगा।

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हरियाणा के द्वारा पटवार घर में जो रेड की गई है उसमें उच्च अधिकारियों के आदेश थे कि पटवार घर का निरीक्षण करना है। लोगों की शिकायतें सुननी हैं। इस दौरान जो कर्मचारी हाजिर और गैर हाजिर मिले हैं, उनका रिकॉर्ड बनाया गया है। आम लोगों की शिकायतें भी सुनी गई हैं। इन शिकायतों को उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।

Kyiv : रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन और मिसाइल हमला, 14 की मौत

कीव (यूक्रेन) : (Kyiv) रूस ने पूरे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला (drone and missile attack) किया है। रूस ने...

Explore our articles