spot_img

New Delhi : दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण यात्री पौने दो घंटे तक रहे परेशान

नई दिल्ली: (New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर आज सुबह कुछ तकनीकी कारणों से करीब पौने दो घंटे तक सेवा बाधित रही। इससे कामकाजी दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़े। मजेंटा लाइन दिल्ली में जनकपुरी पश्चिम और नोएडा में बॉटनिकल गार्डन को जोड़ती है।

इस वजह से तमाम यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए कैब का सहारा लेना पड़ा। नोएडा के सेक्टर- 22 में नौकरी करने वालीं अनिता ने बताया कि वह रोजाना सुबह करीब आठ बजे घर से निकलती हैं। उन्हें 10 बजे से पहले ऑफिस पहुंचना होता है। जनकपुरी पश्चिम के मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो आ-जा नहीं रही। ऐसे मौकों पर कैब संचालक मनमाना पैसे वसूलते हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर सुबह आठ बजे लिखा-जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन के बीच मजेंटा लाइन पर सेवा में विलंब। अन्य लाइन पर सेवा सामान्य है। इसके बाद डीएमआरसी ने नौ बज कर 45 मिनट पर सेवा सामान्य होने की आधिकारिक घोषणा की।

Explore our articles