बगहा : भारत – नेपाल सीमा पर अपराधी और तस्करों पर नकेल कसने को लेकर एसएसबी 21 वी वाहिनी तथा नेपाल के एपीएफ नवल परासी और चितवन के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक मंगलवार की हुई।
आज दोपहर गंडक बराज स्थित कैंप में हुई बैठक की अध्यक्षता एसएसबी 21वी वाहिनी के कमांडेंट श्रीप्रकाश ने किया। बैठक में कहा गया कि भारत – नेपाल में मैत्री संबंध बना रहेगा। साथ में दोनों देशों के अधिकारी मिलकर तस्करी, मानव तस्करी, शराब तस्करी, मानव व्यापार, एओआर की सुरक्षा, नक्सल संविधान विरोधी तत्वों की आवाजाही, एफ आई सी एन, नारकोटिक्स, वन उत्पाद, वन जीव उत्पाद, और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने तथा इसे रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास होती रहेगी।
सीमा पर अपराधियों को रोकने के लिए एसएसबी और नेपाल एपीएफ की ओर से संयुक्त तथा आई एन बी में रोहिंग्या, अफगान नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों का पता चलता है तो सूचना साझा कर आदान प्रदान करें। अगर कोई भी संदेह के घेरे में आ रहा है, तो उसे तुरंत पकड़ कर पूछताछ किया जाय ताकि वैसे अपराधियों पर नकेल कसा जा सके।
बैठक में कहा गया कि आपसी सहयोग एवं अपराधियों की सूची आदान-प्रदान के साथ आपसी तालमेल बनाये रखेंगे। भारत-नेपाल के बीच सदियों से पुरानी संस्कृति साझेदारी है। हमें इसे वर्तमान में और अधिक मजबूत एवं प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर एसएसबी की ओर से कमांडेंट श्री प्रकाश, द्वितीय कमांडेंट अच्युत सिंह, कमांडेंट 65 वी वाहिनी के उप कमांडेंट हरिमेन्द्र दुबे, 44 वी वाहिनी के उप कमांडेंट ऋषिकेश चव्हाण नरकटियागंज, सहायक कमांडेंट रमपुरवा, सहायक कमांडेंट रूषिकेश कुमार आदि के अलावा नेपाल की ओर से एपीएफ नेपाल 26वीं वाहिनी के एसपी धीरेंद्र राज,17वीं वाहिनी एपीएफ के एसपी शशि पांडेय, 31वीं वाहिनी एपीएफ के एसपी विनोद खतीवाड़ा आदि के अलावा दोनों देश के कई अधिकारी व जवान शामिल थे।


