spot_img

New Delhi : दिल्ली कैंट से हत्या का वांछित आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा टीम ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित हाशिम बाबा गिरोह का शार्प शूटर बताया जा रहा है, जिसपर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपित की पहचान शहजाद उर्फ समीर (43) के रूप में हुई है, जो इंदिरा विहार का निवासी है।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने मंगलवार को बताया कि 23 अप्रैल को जामा मस्जिद स्थित कबूतर मार्केट इलाके में शहजाद उर्फ समीर का फुरकान से ई-रिक्शा के किराए को लेकर झगड़ा हो गया था। 28 अप्रैल को हाशिम बाबा जेल से पेशी पर पटियाला हाउस कोर्ट के लिये आया तो शहजाद ने उससे भेंट भी की थी। उसके बाद ही हाशिम बाबा के निर्देश पर उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर फुरकान के भाई इमरान उर्फ नन्हें को गोली मारकर फरार हो गया था।

इस बाबत जामा मस्जिद थाने में मामला दर्ज किया गया था और जांच के लिये डीसीपी अपराध शाखा अंकित सिंह की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। इसी बीच सूचना मिली कि शहजाद दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन आने वाला है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपित को कैंट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हाशिम बाबा गिरोह के लिए काम करता है और आमतौर पर जामा मस्जिद इलाके में पक्षियों की खरीद-बिक्री के लिए जाता है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles