spot_img

Dumka: पीएचईडी के दो ठेकेदारों के घर पर ईडी का छापा

दुमका:(Dumka) प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम विधायक प्रदीप यादव और उनके सहयोगियों के कुल 12 ठिकाने पर मंगलवार को छापेमारी कर रही है। इस दौरान ईडी की टीम दुमका के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के दो बड़े संवेदक अजय कुमार झा उर्फ मिकी और विनोद लाल के घर पर भी छापेमारी कर रही है।

जांच एजेंसी अजय कुमार झा और विनोद लाल के घर पर कागजातों को खंगाल रही है। यह पहला मौका है, जब ईडी के अधिकारी ने दुमका में छापेमारी की है। संवेदक विनोद कुमार लाल नगर परिषद दुमका के निवर्तमान उपाध्यक्ष और संवेदक अजय कुमार झा की पत्नी श्वेता झा अध्यक्ष रही हैं। दोनों का कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles