spot_img

Varanasi : ई-संजीवनी टेली मेडिसिन सेवा में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, वरदान बनी सेवा

पिछले तीन सालों में डेढ़ लाख से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

वाराणसी : जिले के दूर दराज के क्षेत्रों में स्थापित उपकेंद्र स्तरीय आयुष्मान भारत – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जनता को स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 2020 के अप्रैल माह से जनपद के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ई-संजीवनी टेली मेडिसिन की शुरुआत की गई । जो घर के नजदीक लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी का परिणाम है कि पिछले तीन सालों में वाराणसी के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर डेढ़ लाख से अधिक लोगों को ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ दिया जा चुका है। इस उपलब्धि से वाराणसी ने प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को ये जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने दी।

उन्होंने प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने के लिए जनपद के सभी सीएचओ, चिकित्सकों को बधाई दी और आगे भी इसी तरह की सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र (सबसेंटर) स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य व जांच की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिससे लोगों को घर के नजदीक ही चिकित्सा व स्वास्थ्य का लाभ मिल सके। ई-संजीवनी टेली मेडिसिन सेवा भी लोगों को खूब भा रही है, उन्हें घर के नजदीक ही बड़े-बड़े चिकित्सकों और विशेषज्ञों से बीमारी या अन्य स्वास्थ्य समस्या के तुरंत परामर्श मिल रहा है। वर्तमान में जनपद में उपकेंद्र स्तरीय 220 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। सभी सेंटर पर एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तैनात है।

नोडल अधिकारी डॉ यतीश भुवन पाठक बताते हैं कि ई-संजीवनी टेली मेडिसिन वर्ष 2020 में शुरुआत हुई थी तो उस वर्ष सिर्फ 1007 मरीजों को लाभ मिला। वर्ष 2021 में 7177 मरीजों को लाभ मिला। जबकि 2022 में ग्राफ बढ़कर 33,565 और वर्ष 2023 में अब तक 1.15 लाख मरीजों को ई-संजीवनी टेली मेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा चुका है। अप्रैल 2020 से अब तक 1,57,548 लोगों को लाभ दिया जा चुका है।

इनका है सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी चिकित्सकों खासकर सीएचसी मिसिरपुर के चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक भारद्वाज का ई-संजीवनी टेली मेडिसिन सेवा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह अबतक 16,079 लोगों को चिकित्सीय व स्वास्थ्य परामर्श दे चुके हैं। इसके साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सभी सीएचओ भी टेली मेडिसिन सेवा में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक (डीसीपीएम) रमेश प्रसाद वर्मा ने बताया कि समुदाय स्तर पर सभी लोगों को चिकित्सा व स्वास्थ्य लाभ मिल सके, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

New Delhi : लाल निशन पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 464 अंक लुढ़का

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक बाजारों (West Asia and weakness in global markets) में कमजोरी के बीच हफ्ते के...

Explore our articles